नागौर : राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक तथा नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल शुक्रवार को नागौर जिले के दौरे पर रहे जहां उन्होंने कई गांवों के सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लिया। सांसद ने झाड़ीसरा, मांझवास, भाकरोद, गोंवा कल्ला, माणकपुर सहित कई गांवो का दौरा कर लोगो से मुलाकात की।
यहां दिया सांसद को धन्यवाद
सांसद का झाड़ीसरा गांव में स्थानीय लोगो ने सांसद के प्रयासों से राज्य सरकार द्वारा बजट की चर्चा के जवाब में भदाणा-झाड़ीसरा-जोधियासी रोहिणी तक सड़क के लिए 28 करोड़ रुपए की स्वीकृति दिलवाने के लिए आभार व्यक्त किया। वहीं राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रदेश मंत्री अनिल बारूपाल ने जायल-दुगोली-खाबडीयाना राज्य राजमार्ग के लिए 21 करोड़ की स्वीकृति दिलवाने के लिए सांसद का आभार व्यक्त किया।
इन्होंने भी दिया धन्यवाद
मूंडवा नगर पालिका से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के चेयरमैन प्रतिनिधि सुभाष कंदोई तथा कुचेरा कस्बे के दर्जनों लोगो ने सांसद के आवास पर जाकर मुंडवा व कुचेरा नगर पालिका में एफएसटीपी की स्वीकृति दिलवाने के लिए तथा जनाणा गांव के लोगो ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्वीकृत करवाने के लिए सांसद का आभार व्यक्त किया वही खींवसर क्षेत्र के 2 दर्जन से अधिक गांवों के लोगो ने सांसद को खींवसर में महिला कॉलेज की स्वीकृति दिलवाने के लिए आभार व्यक्त किया।
आवास पर की जन सुनवाई
सांसद हनुमान बेनीवाल ने शुक्रवार को संसदीय क्षेत्र के दौरे पर रवाना होने से पूर्व आवास पर नियमित जनसुनवाई की तथा आगंतुकों से मुलाकात की। इस अवसर पर सांसद ने जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों के समाधान के लिए तत्काल दूरभाष पर अधिकारियों को निर्देशित किया।
