जयपुर। केन्द्रीय शहरी विकास मंत्रालय के सहयोग से देश में विकसित की जा रही 100 स्मार्ट सिटी की आज रैकिंग जारी हुई है। हर महीने पूर्ण प्राजेक्ट्स और तेजी से चल रहे कामों के आधार पर होने वाली इस रैंकिंग में राजस्थान के दो शहर टॉप 10 में आए है। इसमें 9वें नंबर पर उदयपुर, जबकि 10वें नंबर पर जयपुर है।
मंत्रालय की ओर से ये रैकिंग हर महीने स्मार्ट सिटी में होने टेंडर, मौके पर प्रोजेक्ट्स की स्थिति, फंड यूटिलाइजेशन समेत 9 बिंदुओं के एनालिसिस के आधार पर जारी की जाती है। इस रैकिंग में ऑल ओवर इंिडया में पहले स्थान पर भाेपाल है, जबकि 100वें नंबर पर लक्ष्यद्वीप का शहर कवरत्ती का आया है। राजस्थान की बात करें तो उदयपुर स्मार्ट सिटी की 9वीं रैंक आई है, जो राज्य में पहले स्थान पर रही। वहीं जयपुर की ऑल इंडिया रैंक 10वीं, कोटा की 14वीं और अजमेर 22वीं रैंक है।
इंवेंट्स भी करवा रहे है रैकिंग सुधार के लिए
जयपुर स्मार्ट सिटी सीईओ ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के चलते जयपुर स्मार्ट सिटी ने पिछले दो महीने में शहरवासियों में स्मार्ट सिटी के प्रति जागरूकता लाने के लिए कई कार्यक्रमों व इवेंट्स भी कराए गए है। आगे भी इसी तरह के इवेंट्स कराए जाने की और कार्य तेजी से किए जाने की कोशिश स्मार्ट सिटी जयपुर की ओर से की जा रही है।
