चूरू : विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री महावीर प्रसाद शर्मा एवम राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ सीए सुनील शर्मा ने कल शाम चुरू में विप्र फाउंडेशन के स्थानीय नेतृत्व एवम कार्यकर्ताओं की उपथिति में, अन्याय के विरूद्ध सँघर्ष व संग्राम की हुँकार स्वरूप, विप्र फाउंडेशन द्वारा गठित विप्र वाहिनी के विस्तार की श्रृंखला में राजस्थान जोन-1B ईकाई का गठन एवम बीकानेर जोन प्रमुख की नियुक्ति की घोषणा करते हुए, लोकसेवा की उज्ज्वल पृष्ठभूमि के जाज्वल्यमान नक्षत्र एडवोकेट श्री मुकेश रामपुरा, राजगढ़, चुरू को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। श्री मुकेश रामपुरा ने कहा कि जोन की सभी तहसीलों में शीघ्र ही विप्र वाहिनियों का विस्तार किया जायेगा एवम निरपेक्ष नहीं निःशेष के साथ के नारे को बुलंद करते हुए इस उद्देश्य को आगे बढ़ाया जाएगा।
विप्र फाउंडेशन जोन 1B के प्रदेशाध्यक्ष श्री भंवर पुरोहित की अनुशंषा एवम राष्ट्रीय प्रभारी श्री भरत राम तिवारी के अनुमोदन से, विप्र वाहिनी राष्ट्र प्रमुख श्रीमती चंद्रकांता राजपुरोहित द्वारा की गई इस नियुक्ति का स्वागत करते हुए इस अवसर पर उपस्थित रह कर बधाई देने वालों में विफा राष्ट्रीय सचिव श्री आशीष शर्मा, प्रदेश महामंत्री श्री अरविंद गौड़, चुरू जिलाध्यक्ष श्री विश्वनाथ शर्मा, चुरू के जाने माने अस्थि विशेषज्ञ डॉ महेश शर्मा, उत्तराखंड ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री कमल शर्मा, विफा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री राजेन्द्र झिरमिरिया के साथ ही साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भी उपस्थिति दर्ज करवाई।
