श्रीगंगानगर : भारत माता अभिनंदन संगठन द्वारा
भारत माता अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।
पूरे हिन्दुस्तान के लगभग 20-22 प्रदेशों व दो तीन अन्य देश के प्रसिद्ध कवियों साहित्यकारों शिक्षाविदों,वकीलों , चिकित्सकों, पर्यावरण संरक्षको , गरीब व असहाय लागों की सहायता करने वालों ,पशु पक्षी प्रेमियों अर्थात बहुत ही प्रतिष्ठित व्यक्तियों को इस सम्मान से सम्मानित किया गया।
जिन्होंने अपनी सेवा के द्वारा अपने देश को संपूर्णता प्रदान की है और वह हमेशा अच्छे कार्यों में संलग्न रहकर देश के प्रति पूर्ण तरह समर्पित रहते हैं। 4दिसंबर को संगठन के राष्ट्रीय प्रभारी ऋतु गर्ग जी द्वारा यह आयोजन करवाया गया। जिसमें तीन सौ व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहे महाराष्ट्र से संगठन संरक्षक श्री प्रशांत गायकवाड जी “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ भारत के ब्रांड एंबेसडर”और मशहूर तबला वादक, जम्मू कश्मीर से 94 वर्षीय रिटायर्ड मेजर जनरल गोवर्धन जमवाल जी, जिन्होने देश के विभिन्न ऐतिहासिक छन देखें है,संस्थापक अध्यक्ष पीडी मित्तल, राष्ट्रीय प्रभारी ऋतु गर्ग, विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय संगठन मंत्री कवि प्रकोष्ठ अशोक गोयल जी, जल स्टार रमेश गोयल जी, डायरेक्टर जनरल अंतर्राष्ट्रीय आर एंड डी क्रिएटिविटी ऑर्गेनाइजेशन से डॉक्टर विजय कुमार सालवीय जी ,प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर गुलाब चंद पटेल , साहित्यीक जगत से जाने माने साहित्योदय संस्थापक अध्यक्ष श्री पंकज प्रियम , मल्टीनेशनल पर्सनेल्टी डॉक्टर सत्यम भास्कर , कर्नाटक इकाई प्रमुखअर्चना उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा दोनों दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला गया।एवं उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा इस कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा की गई और देश की एकता और अखंडता हेतु इन दिनों का होना अत्यंत आवश्यक है। इसके व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर दिया गया। सभी ने इसे राष्ट्रीय मान्यता दिलवाने के लिए अपनी सहमति जताई एवं इसके लिए सभी ने कहा हर संभव प्रयास किया जाएगा यह एक जन जागरण देशभक्ति से ओतप्रोत प्रोग्राम है। देश प्रेम की भावना को जागृत करता है। कवि अशोक गोयल जी द्वारा देशभक्ति की पंक्तियों द्वारा सभी का स्वागत किया गया
भारत माता अभिनन्दन सम्मान पत्रों का वितरण संगठन के राष्ट्रीय एवं संस्थापक अध्यक्ष एडवोकेट पुरुषोत्तम दास मित्तल जी द्वारा भारत माता अभिनंदन 2021 सम्मान पत्र द्वारा सम्मानित किया गया। की विस्तृत जानकारी देते हुए उन्होंने कहा की राष्ट्र को जोड़ने के कार्यक्रम समय समय पर किए जाते रहेंगे।
यह सभी कार्यक्रम ऑनलाइन किया गया।
संगठन की राष्ट्रीय महासचिव मन्जू मित्तल ने बताया कि देश के उच्च कोटि के व्यक्तियों की भारत माता के प्रति श्रद्वा ने संगठन के राष्ट्रव्यापि अभियानो को सम्बल प्रदान किया है जो कि बहुत ही गर्व का विषय है।
11 सितंबर1893को भारत की सभ्यता और संस्कृति के नाम पर स्वामी विवेकानंद जी के कारण भारत देश का भारत माता का विश्व व्यापी अभिनन्दन हुआ था। जिसे भारत माता अभिनंदन दिवस के रूप में राष्ट्रिय मान्यता हेतु मनाया जाता है।
राष्ट्रीय समर्पण का प्रतीक बाल बलिदान दिवस 26 दिसंबर , गुरू गोविंद सिंह जी के बच्चों को सरहद किले की दीवार में जिंदा चिनवाए जाने की स्मृती में भारत माता अभिनंदन संगठन के आवाहन पर पूरे देश मेंअनेक जगहों पर हर वर्ष 2020 से ही 26 दिसंबर को बाल बलिदान दिवस के रूप में मनाया जाता है। धन्यवाद ज्ञापन यू एस से डॉक्टर विजय कुमार सालवीय द्वारा दिया गया उन्होंने दोनों दिवस की महत्ता के लिए बहुत-बहुत अभिवादन किया एवं संगठन संस्थापक अध्यक्ष पीडी मित्तल जी की सराहना करते हुए कहा कि इस विशिष्ट दिन को हम सभी के समक्ष लाने के लिए, हम सभी को अपनी भारत माता के प्रति कर्तव्य बोध करवाने के लिए बहुत-बहुत आभारी रहेंगे।
ऋतु गर्ग द्वारा अंतिम संबोधन भारत माता की लिए समर्पित कुछ पंक्तियों द्वारा किया गया। भारत मां का नाम रहे अमर ऐसा कुछ कर जाएंगे, मां तेरे आंचल में रहकर हम भी इतिहास रचाएंगे।
