चूरू: कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने सिद्धपीठ सालासर पहुंचकर बालाजी महाराज की पूजा-अर्चना कर प्रार्थना की की बालाजी महाराज देश को कोरोना महामारी से निजात दिलाएं। बालाजी में अटूट विश्वास है। हर काम उनकी कृपा से पूरे हुए है। पुजारी परिवार के सदस्यों ने राज्यपाल का माला पहनाकर शॉल, दुपट्टा व बालाजी महाराज की प्रतिमा भेंटकर स्वागत किया।
कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत की सुरक्षा को लेकर मंदिर में पुलिस चारों तरफ बड़ी संख्या में पुलिस के जवान तैनात किए गए। इस मौके पर हनुमान सेवा समिति अध्यक्ष यशोदानंदन पुजारी, उपाध्यक्ष मनोज पुजारी, सुरेश पुजारी, राघव पुजारी, कमल किशोर पुजारी, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मवीर पुजारी, विष्णु पुजारी, अनुज पुजारी, अजय पुजारी, मनीष पुजारी व मांगीलाल पुजारी आदि मौजूद थे।
