Headlines

नागौर सड़क हादसा: तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत

नागौर सड़क हादसा: तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत

नागौर: जिले के सदर थाना क्षेत्र में भदाणा फांटा के पास बुधवार रात एक तेज रफ़्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक पर सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों मृतक रिश्तेदार थे और नागौर से तंवरा जा रहे थे। इस बीच भदाणा फांटा के पास सामने से आ रहे तेज रफ़्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव नागौर स्थित JLN हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया है।

सदर थाना पुलिस से मिली जानकारी अनुसार तेज रफ़्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार बजरंग लाल पुत्र मांगी लाल वैष्णव तथा उसका साथी रामसर निवासी आनंद पुत्र जगदीश वैष्णव की मौत हो गई। दोनों मृतक आपस में रिश्तेदार थे और नागौर से तंवरा जा रहे थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *