Headlines

नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने उत्साह के साथ किया गणपति विसर्जन

नागौर : राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के संयोजक व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने अपने नागौर स्थित आवास पर गणेश चतुर्थी को स्थापित कि गणेश प्रतिमा का रविवार को विधिवत रूप से निकटवर्ती ग्राम चिमरानी के तालाब में विसर्जन किया।

आवास पर विधिवत रूप से पूजा अर्चना के बाद सांसद बेनीवाल ने परिजनों के साथ उत्साह के साथ जुलूस के रूप में गणेश जी को लेकर गए। जहां पुजारी की मौजूदगी में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस अवसर पर सांसद की माताजी मोहनी देवी, भाई व खींवसर विधायक नारायण बेनीवाल पुत्र आशुतोष, पुत्री दिया, शंकर बेनीवाल,हर्षित पत्नी कनिका बेनीवाल सहित परिजन व सैकड़ो समर्थक मौजूद रहे।

सांसद ने कहा कि सनातन धर्म के यह पर्व हमारी आस्था के साथ सांस्कृतिक धरोहर का हिस्सा है और ऐसे उत्सवों से हमारी संस्कृति जिंदा रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *