Headlines

फसल बीमा योजनाओं में व्याप्त विसंगतियों को सुधारे जिम्मेदार -बेनीवाल

फसल बीमा योजनाओं में व्याप्त विसंगतियों को सुधारे जिम्मेदार -बेनीवाल

नागौर। रालोपा संयोजक एवं नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने फसल बीमा मामले में आड़े हाथों लेते हुए कहा- फसल बीमा कम्पनियों के प्रतिनिधियों, कृषि विभाग के पर्यवेक्षको व अन्य जिम्मेदारों के गैर जिम्मेदाराना रवैये से अन्नदाताओं को समस्या का सामना करना पड़ता है, क्योंकि गलत पटवार सर्किल अंकित होने, गिरदावरी का आंकलन समय पर अपडेट नही करने से किसानों को क्लेम नही मिल पाता।

बेनीवाल ने जारी प्रेस बयान के साथ जन सुनवाई में फसली बीमा योजना में व्याप्त विंसगती व क्लेम से जुड़ी कई विसंगतियों के मामले सामने आने के बाद उच्च अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता की और किसानों की समस्या का समाधान करने व समय पर क्लेम का भुगतान करने के निर्देश दिये ।

गरीबों के आशियाने उजाड़ने के स्थान पर भू -माफियाओं के अतिक्रमण हटाये प्रशासन

नागौर शहर में वार्ड नम्बर 23 के नागरिकों द्वारा प्रशासन की ओर से मकान तोड़ने के नोटिस मिलने पर कार्यवाही को रुकवाने की मांग को लेकर शहर के नागरिकों ने सांसद से मुलाकात की जिस पर सांसद ने कलक्टर से दूरभाष पर वार्ता कर कहा कि प्रशासन वर्षो से आशियाने बनाकर रह रहे गरीबो के घर उजाड़ने में लगा है, जबकि शहर में भूमाफियाओं द्वारा काबिज अतिक्रमण पर प्रशासन मेहरबान है। ऐसे में गरीबो के आशियाने नही उजाड़े जाए ।

सांसद ने प्रतिनिधिमंडल को कलक्टर के पास भी भेजा। इस बीच सांसद ने नियमित जन सुनवाई में नागौर सहित वीभिन्न जिलों से आये लोगो से मुलाकात की। लोगों ने अपनी समस्याओ से सांसद को अवगत करवाया जिस पर सांसद ने तत्काल ही सम्बंधित विभागों के अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता करके समस्याओ के निस्तारण के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *