Headlines

जयपुर ACB ने निर्दलीय पार्षद को 60 हजार रुपए की रिश्वत लेते धर धबोचा

PARSAD 1 e1631111499796

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो(ACB)की टीम ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर निगम हैरिटेज, जयपुर के एक निर्दलीय पार्षद को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते धर धबोचा है। रिश्वत की यह रकम स्थानीय निवासी से उसके भवन निर्माण की परमिशन दिलवाने की एवज में मांगी गई थी।

60 हजार रुपए मांग रहा था रिश्वत

ACB के डीजी बीएल सोनी ने बताया कि गिरफ्तार जाहिद निर्बाण जयपुर नगर निगम हैरिटेज में वार्ड नंबर 6 से निर्दलीय पार्षद है। कुछ दिनों पहले एक व्यक्ति ने ACBमुख्यालय में शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें बताया कि उसे भवन निर्माण की परमिशन दिलवाने की एवज में पार्षद जाहिद निर्बाण 60 हजार रुपयों की मांग कर रहा है। वह रुपयों के लिए लगातार दबाव बनाकर परेशान कर रहा है। रिश्वत नहीं देने पर मकान नहीं बनने दे रहा है।

ACB ने घर में बने ऑफिस में किया ट्रैप

तब ACBजयपुर शहर (तीसरी यूनिट) के प्रभारी एएसपी हिमांशु कुलदीप के नेतृत्व में टीम गठित कर ट्रेप रचा गया। आपसी बातचीत में पार्षद जाहिद ने पीड़ित से 20 हजार रुपए लेना तय किया। बुधवार को पीड़ित ने पार्षद जाहिद को उसके घर में बने ऑफिस में जाकर रिश्वत दी। तभी ईशारा मिलते ही एसीबी टीम ने पार्षद जाहिद निर्बाण को ट्रेप कर रिश्वत की रकम बरामद कर ली।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *