राजगढ़(चूरू)। विप्र फाउंडेशन व दाधीच समाज के संयुक्त तत्वधान में आज दीपचंद लोहारी वाला भवन में ब्लड डोनेशन व मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रोशन लाल सैनी निदेशक सोनी ब्लड बैंक व डॉ रामअवतार सोनी, मनीषा, डॉक्टर मनीराम जी शर्मा, विकास डूमोली, डॉ रमेश शर्मा थे।
इस अवसर पर आधार हॉस्पिटल से पधारे डॉक्टर हिया बोरो, डॉक्टर प्रतीक गुप्ता, डॉ विकास बुंदेला का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। प्रदेश युवा अध्यक्ष मुकेश जी रामपुरा ने ब्लड डोनेशन की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। प्रदेश महामंत्री अरविंद गौड़ ने मंच का संचालन करते हुए सभी का स्वागत किया। गणेश दाधीच, अनिरुद्ध पाटोदिया ने पधारे हुए सभी लोगों का स्वागत किया।
विप्र फाउंडेशन की ओर से विमल एडवोकेट, गोविंद ढाना, रंग लाल शर्मा, धर्मपाल ख्याली, प्रदीप ढाना, राजवीर सरपंच, राकेश शर्मा सरपंच, युवा अध्यक्ष मनोज शर्मा, कृष्णकांत दाधीच, विकेश दाधीच आदि ने सक्रिय कार्यकर्ता की भूमिका निभाते हुए कैंप के संचालन में सहयोग किया।
ब्लड डोनेट करने वालों में श्याम लाल व उनकी धर्मपत्नी उर्मिला ने एक साथ ब्लड डोनेट किया व विकलांग मिंटू ने भी ब्लड डोनेशन कर लोगों का उत्साह बढ़ाया। बड़ी संख्या में लोगों ने ब्लड डोनेशन किया। दाधीच समाज से मंगतू राम दाधीच व विप्र फाउंडेशन की ओर से तहसील उपाध्यक्ष संजय शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

