नागौर। रालोपा संयोजक एवं नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने भगवान कृष्ण का प्राकट्य दिवस जन्माष्टमी नागौर स्थित अपने निवास पहुंच पुत्र आशुतोष व पुत्री दिया के साथ मनाया। बेनीवाल के दोनों बच्चे पोशाक में कृष्णमय नजर आए। आशुतोष सिर पर मुकुट धारण कर पिताम्बर वस्त्र पहन कृष्ण बने हुए थे।
मनमोहक पोशाकों में सजे दोनों को बेनीवाल ने गोद में दुलार न केवल कई दिनों की अपनी चुनावी थकान मिटाई, बल्कि आराध्य कृष्ण के प्रति अपने भक्तिभाव को प्रकट किया। उन्होंने कृष्ण जन्माष्टमी के साथ रामस्नेही संप्रदाय के अनंत आचार्य श्री दरियाब जी महाराज के प्राकट्य दिवस व गुरु जमेश्वर भगवान की जयंती पर उन्हें स्मरण कर सभी प्रदेशवासियों ंको बधाई प्रेषित की हैं।
