भरतपुर। ब्रजभूमि का महत्व एवं सरंक्षण विषय पर 10 जुलाई को विचार संगोष्ठी होगी। यह निर्णय आज ब्रज भूमि कल्याण परिषद, भरतपुर के जिलाध्यक्ष अनिल भारद्वाज की अध्यक्षता में ब्रज भूमि कल्याण परिषद कार्यालय पर सम्पन्न बैठक में लिया गया। संगोष्ठी के मुख्य वक्ता ब्रजभूमि कल्याण परिषद के राष्ट्रीय संयोजक डॉ० पंकज गुप्ता होंगे।
इसके अलावा भरतपुर के अन्य गणमान्य व्यक्तियों को भी परिषद इस विचार संगोष्ठी में आमंत्रित करेगी। बैठक में ब्रज भूमि कल्याण परिषद के प्रांत व्यवस्था प्रमुख इन्दुशेखर शर्मा, जिला उपाध्यक्ष केशवदेव शर्मा, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र शुक्ल, जिला महामंत्री नेत्रकमल मुदगल, जिला व्यवस्था प्रमुख जय गोयनका, जिला सम्पर्क प्रमुख कमल कांत त्यागी, भारतीय चरित्र निर्माण संस्थान के जिला संयोजक देवाशीष भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।
