Headlines

सांसद बेनीवाल की अभिशंषा पर नागौर,जायल,खींवसर व मेड़ता क्षेत्र में 8 पशु-उपकेंद्र स्वीकृत

On the recommendation of MP Beniwal, 8 animal sub-centres have been approved in Nagaur, Jayal, Khinsar and Merta areas.

नागौर। आरएलपी संयोजक व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल की अनुशंषा पर पशुपालन मंत्री लालचंद कटारिया ने जिले की खींवसर, मेड़ता,जायल व नागौर विधानसभा क्षेत्र के 8 गाँवो में पशु -उपकेंद्र स्वीकृत किये है ।

ऐसे चली प्रक्रिया

सांसद बेनीवाल ने 29 जून को प्रदेश के कृषि मंत्री लालचंद कटारिया को जिले के 37 गाँवो में नवीन पशु उपकेंद्र स्वीकृत करने की मांग को लेकर पत्र लिखा था वहीं जिला स्तर से भी प्रस्ताव भिजवाए। सांसद के निर्देशों के बाद पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक ने 7 जुलाई को 37 पशु उपकेंद्रों की तथ्यात्मक रिपोर्ट बनाकर पशुपालन विभाग के सक्षम स्तर पर भेजी थी उसके बाद 9 जुलाई को राज्य सरकार ने स्वीकृति पत्र जारी किया।

सांसद की अनुशंषा पर यहाँ हुई स्वीकृति

बेनीवाल की अनुशंषा पर खींवसर विधानसभा के खुंडाला व खटोड़ा,जायल विधानसभा के रोहिणा व छापड़ा,मेड़ता विधानसभा के खेडुली व डाबरियानी तथा नागौर विधानसभा के बालबा व धुँधवालो की ढाणी में नवीन पशु उपकेंद्र स्वीकृत हुए। बेनीवाल ने जन सुनवाई में कहा, 37 नवीन पशु उपकेंद्रों को स्वीकृत करने के लिए भेजे गए थे। 8 खुल गए बाकी स्थानों पर भी जल्द से जल्द पशु उपकेंद्र स्वीकृत करवाने के प्रयास किये जायेंगे।

लाडनू के पूर्व विधायक ने की मुलाकात

लाडनू विधानसभा के पूर्व विधायक मनोहर सिंह ने समर्थकों के साथ सांसद हनुमान बेनीवाल से उनके नागौर आवास पर मुलाकात की। पूर्व विधायक ने सांसद से लाडनू क्षेत्र में सड़क,बिजली व पेयजल के साथ कोविड से प्रभावित हुए लोगो को लेकर चर्चा की। सांसद ने कहा लाडनू क्षेत्र में भी विकास कार्यो को लेकर कोई कमी नही रखी जायेगी । इस अवसर पर पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रेमा राम , गोरधनसिंह सरपंच गणेशाराम छबरवाल, आरएलपी प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य सुनील बेनीवाल व जावेद खान सहित लाडनू क्षेत्र के कई लोगो ने पूर्व विधायक के साथ सांसद बेनीवाल से मुलाकात की ।

जन – सुनवाई

सांसद बेनीवाल ने शुक्रवार को अपने नागौर स्थित आवास पर नियमित जन-सुनवाई की। बेनीवाल ने जन सुनवाई में नागौर सहित कई जिलों से आये लोगो से मुलाकात कर उनकी समस्याओ को सुना व निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को दूरभाष पर निर्देशित किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *