भरतपुर। विप्र फाउंडेशन जॉन-1-डी (विफा भरतपुर) के पदाधिकारी आज करौली पहुंच संस्था के प्रदेशाध्यक्ष वेदप्रकाश उपाध्याय बंटू नेता की कुशलक्षेम जानी। बंटू नेता का पिछले दिनों एक्सीडेंट हो गया था। पैर में गम्भीर चोट आई थी। कल ही पैर का ऑपरेशन हुआ है।
कुशलक्षेम जानने के लिये भरतपुर से विप्र फाउंडेशन युवा के प्रदेशाध्यक्ष इन्दुशेखर शर्मा , प्रदेश महामंत्री एवं भरतपुर जिला प्रभारी दयाचन्द पचौरी, भरतपुर जिला समन्वयक विनोद बिहारी भारद्वाज एवं युवा के प्रदेश सचिव देवाशीष भारद्वाज उनके निज निवास पर पहुँचे। अत्यधिक पीड़ा में होते हुए भी प्रदेशाध्यक्ष वेदप्रकाश उपाध्याय ने संगठन के विस्तार व आगामी कार्यक्रमो को लेकर सार्थक चर्चा की। बंटू नेता संगठन के प्रति निष्ठा,लगन,समर्पण के लिए ही जाने जाते हैं।
