जयपुर। माइंस विभाग के अतिरिक्तन निदेशक, अधीक्षण खनि अभियंता, खनि अभियंता सहित विभाग के विभिन्न् केडर के 86 पदों के लिए राजस्थातन लोक सेवा आयोग अजमेर में बुधवार को पदोन्नकति समिति की बैठक आयोजित की गई । पदोन्ननति समिति की बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव माइंस डॉ. सुबोध अग्रवाल, सदस्य लोक सेवा आयोग श्रीमतीमंजू शर्मा, निदेशक माइंस केबी पण्ड्या, उप सचिव डीओपी आशुतोष गुप्ता और उपसचिव माइंस नीतू बारूपाल ने हिस्सा लिया। पदोन्नकति समिति की बैठक अतिरिक्त निदेशक माइंस के तीन पदों, अधीक्षण खनि अभियंता के 4, खनि अभियंता के 20, खनि कार्यदेश श्रेणी प्रथम के 57,वरिष्ठ रसायनज्ञ के एक और वरिष्ठ रासायनिक अभियंता के एक पदों के लिए आयोजित की गई थी। समिति की बैठक में डेफर व रिव्यू प्रकरणों पर भी विचार किया गया।
खान विभाग की सतर्कता विंग होगी मजबूत
अतिरिक्त मुख्य सचिव माइंस डॉ. सुबोध अग्रवाल ने अधिकारियों से फील्ड विजिट करने का निर्देश देते हुए कहा कि खनन गतिविधियों में केन्द्र व राज्य सरकार के निर्धारित सुरक्षा मानकों की सख्ती से पालना सुनिश्चित कराएं। डॉ. अग्रवाल आज अजमेर लोक सेवा आयोग में आयोजित डीपीसी बैठक के बाद खनिज भवन में विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने खनिज विभाग के अधिकारियों को स्वयं की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए क्षेत्र में अवैध खनन को रोकने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हमें खनिज खोज और खनन गतिविधियों को बढाने के साथ ही राजस्व बढाने और छीजत को रोकना होगा।
खान विभाग चलाएगा खान सुरक्षा अभियान
एसीएस डा अग्रवाल ने बताया कि जुलाई के दूसरे पखवाडे में खान सुरक्षा अभियान चलाया जाना प्रस्तावित हैं। इसके लिए आवश्यक सभी तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाए। सुरक्षा मानकों को देखते हुए खनन कार्यों के दौरान खनन पट्टा धारियों को जागरूक करते हुए नियमों की कठोरता से पालना करवाई जाए। खनिज विभाग के अधिकारियों को अधिक से अधिक क्षेत्र में जाकर निरीक्षण किए जाने के भी निर्देश दिए ।
खान विभाग की सतर्कता शाखा के सुदृढ़ीकरण के लिए विचार विमर्श किया गया । अग्रवाल ने खनिज विभाग की भू वैज्ञानिक शाखा के अधिकारियों से भी विचार विमर्श करते हुए उन्हें अधिक से अधिक खनिजों का अन्वेषण करने के निर्देश दिये । उन्होंने 2 जुलाई को भारत सरकार के खान मंत्रालय द्वारा आयोजित होने वाली बैठक के संबंध में समय सीमा की पाबंदी के कारण जयपुर एवं उदयपुर से खनिज विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया । यह बैठक प्रधान खनिज के खनन पट्टों के नीलामी के संबंध में आयोजित की जानी प्रस्तावित है ।
बैठक में के बी पांड्या निदेशक खान एवं भूविज्ञान विभाग, नीतू बारूपाल उप शासन सचिव माइसं, हर्ष सावन सूखा अतिरिक्त निदेशक प्रशासन एसएमई जय गुरूबक्सा्नी व विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे ।
