मुंबई। एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने बयानों के चलते अक्सर चर्चा में रहती हैं। कई बार ट्रोलिंग का भी सामना उन्हें करना पड़ता है। ट्विटर (Twitter) पर कंगना काफी एक्टिव हैं और बेझिक अपनी राय लिखती हैं। हालांकि, इस बार उन्हें ये भारी पड़ गया है। कंगना रनौत का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड (Twitter Account suspended) कर दिया गया है। ट्विटर ने बताया है कि उन्होंने इस प्लेटफॉर्म के नियमों का उल्लंघन किया है।
बता दें कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद इस अभिनेत्री ने कुछ विवादित ट्वीट्स किए थे। कंगना ने ममता बनर्जी के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल भी किया था। विवादित ट्वीट के बाद कंगना के ऊपर केस भी दर्ज हुआ है। कोलकाता पुलिस ने कंगना रनौत के खिलाफ पश्चिम बंगाल के लोगों की भावनाएं आहत करने के आरोप में शिकायत दर्ज की है।
सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़
कंगना लगातार ममता बनर्जी और उनकी सरकार के खिलाफ ट्वीट कर रही थीं। उन्होंने बंगाल में राष्ट्रपति शासन की मांग भी की थी। कंगना का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड होने के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ सी आ गई है।
Kangana’s account got suspended
Shanti SUKOON ?❤️ pic.twitter.com/OjnnZo9S7z— ?????? (@BB_13AYAAN) May 4, 2021
When you get to know Kangana’s Twitter account has been suspended pic.twitter.com/tOWQ11u8l9
— Suhas Srinivas (@srinivas_suhas) May 4, 2021
Kangana Ranaut looks for her Twitter account.
?? #KanganaRanaut are didi ? pic.twitter.com/RiR09kBSfL— नितिन पूनियां (@nittu_poonia) May 4, 2021
Kangna Ranaut account suspended
Me and my Bois
@KanganaTeam #KanganaRanaut pic.twitter.com/xbl5PaDOzu
— KING BOB ? (@kuch_nhibro) May 4, 2021
