Headlines

Serum CEO आदर पूनावाला को साधने की तैयारी

-adar-poonawala IMAPCTVOICENEWS

नई दिल्ली: भीषण कोरोना संकट के बीच देश के सबसे बड़े कोविड19 वैक्सीन उत्पादक आदर पूनावाला(Adar Poonawala) के बयानों से सत्ता के गलियारों में हड़कंप भी है और आशंकाएं भी। ऐसे में पूनावाला को साधने और समझाने के लिए कूटनीतिक टीम लगाई गई है।

उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक लंदन गए विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर और उनके साथ मौजूद कुछ वरिष्ठ राजनयिक लंदन में पूनावाला से भी मुलाकात करेंगे। संकेत है कि इस बातचीत के सहारे पूनावाला की नाराज़गी व आशंकाएं कम करने की कोशिश होगी। साथ ही उनका मन टटोलने का भी प्रयास होगा। जयशंकर G-7 सम्मेलन में शामिल होने के लिए 6 मई तक लंदन में हैं।

महत्वपूर्ण है कि भारत से यूके पहुंचे आदर पूनावाला (Adar Poonawala) की तरफ से बीते दिनों आए मीडिया बयानों में रसूखदार नेताओं की तरफ से धमकियां मिलने की बात कही गई थी। साथ ही आदर ने गत दिनों ब्रिटेन में नया वैक्सीन उत्पादन संयंत्र लगाने की बात कही है। सीरम (Serum) इंस्टूट्यूट पिछले कुछ दिनों से वैक्सीन उत्पादन में दिक्कतों का भी हवाला देता रहा है। हालांकि सरकार की तरफ से आदर पूनावाला (Adar Poonawala) को Y श्रेणी सुरक्षा कवर मुहैया कराने से लेकर वैक्सीन उत्पादक कंपनी की आपूर्ति जरूरतों का मामला अमेरिका के साथ उठाने जैसे कई कदम उठाए गए हैं।

सीरम(Serum) इंस्टीट्यूट जिस कोविशील्ड (Covishield) टीके को बना रहा है, उसके लिए शोध ब्रिटेन सरकार की मदद से ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने किया था। वहीं जर्मन एस्ट्राजेनेका कंपनी ने उसका व्यावसायीकरण किया, जिसके बाद भारत की कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट को उसके व्यापक उत्पादन में साझेदार बनाया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *