Headlines

Chiranjeevi Swasthya Yojana : अब 31 मई 2021 तक लोग योजना के लिए कर सकेंगे आवेदन

mukyantri impactvoicenews

जयपुर: राजस्थान की बहुचर्चित मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की शुरूआत कल से होगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दोपहर एक बजे योजना की लांचिंग करेंगे। लेकिन योजना के एक दिन पहले ही सरकार ने कोविड महामारी में लोगों की दिक्कतों को देखते हुए अंतिम तिथि बढ़ाने का बड़ा फैसला किया। प्रदेशवासी अब 31 मई तक योजना के लिए पंजीयन करा सकते है। चिकित्सा विभाग से मिली सूचना के तहत अभी तक योजना से 22.85 लाख परिवार जुड चुके है, लेकिन ये भी देखा गया है कि कोविड महामारी में कई परिवार अभी तक आवेदन नहीं कर पाए है।

Read More:  1 मई से कोविड मरीज भी निजी अस्पताल में फ्री इलाज करा सकेंगे

मुख्यमंत्री चिरंजीवी बीमा योजना में रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि को 31 मई 2021 तक बढ़ा दिया गया है जिसका विवरण निम्नानुसार है –

  •  30 अप्रैल 2021 तक रजिस्ट्रेशन करवाने वाले परिवार का बीमा लाभ 1 मई 2021 से शुरू होगा ।
  • 1 मई 2021 से 31 मई 2021 के मध्य रजिस्ट्रेशन करवाने वाले परिवार का लाभ रजिस्ट्रेशन की दिनांक से शुरू होगा ।

Read More: चिंरजीवी योजना में ई-मित्र पर अब रजिस्ट्रेशन के लिए नहीं लगेगा कोई शुल्क

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *