Headlines

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर जन कल्याण के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

jan 2

जयपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिन पर टीम महेश जोशी ने उत्साह के साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। नाहरगढ़ रोड स्थित आखिरी चौराहे पर टीम महेश जोशी ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया। वहां मुख्य सचेतक महेश जोशी ने रक्तदान शिविर की शुरुआत कर रक्तदाताओं का हौंसला बढ़ाया।

जन रसोई का किया शुभारंभ
इसके साथ ही टीम महेश जोशी ने कोविड मरीजों और उनके परिजनों की सेवा के लिए जन रसोई का भी शुभारंभ किया। इस जन रसोई से रोजाना 500 पैकेट भोजन विभिन्न कोविड सेंटर्स पर वितरित किए जायेंगे। साथ ही गायों के लिए हरा चारा, वानरों को फल वितरण कार्यक्रम की भी शुरुआत कि गई। इसके तहत रोजाना दो क्विंटल तरबूज, केले और हरा चारा विभिन्न इलाकों में गायों और बंदरों को खिलाये जायेंगे।

jan

मास्क और सेनेटाइजर किये भेंट
डॉ. जोशी ने इस अवसर पर कोरोना वारियर्स, कोविड ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों और सफाईकर्मियों को मास्क और सेनेटाइजर भेंट किए। इन कार्यक्रमों के शुभारंभ के साथ डॉ. जोशी ने मुख्यमंत्री गहलोत के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना की। इस कार्यक्रम में विप्र फाउंडेशन की ओर से जयपुर हैरिटेज के जिलाध्यक्ष शिवमोहन शर्मा की प्रमुख भागीदारी रही।

Read More: CM Ashok Gehlot: बढ़ते चले गए…कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *