Headlines

नर सेवा-नारायण सेवा का जज्बा है कमाल का

उदयपुर। विप्र फाउंडेशन की ओर से नर सेवा-नारायण सेवा के नाम से उदयपुर शहर में पिछले 25 दिन से संचालित नि:शुल्क भोजन प्रसाद वितरण कार्यक्रम अतुलनीय वंदनीय हैं। सर्व समाज के कोरोना महामारी से पीड़ित लोगों के लिए चलाए जा रहे नि:शुल्क भोजन प्रसादी की सर्वत्र प्रशंसा हो रही है। विफा की सशक्त टीम के जज्बे को सलाम है जो प्रतिदिन सुबह -शाम ताज़ा एवं पोष्टिक खाना घर-घर पहुंचाने का बीड़ा उठाए जुटी हुई है।

25 दिनों में 19 हजार पैकेट घर-घर पहुंचाए

विफा की युवा टीम की भागीदारी तथा वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन से नियमित भंडारा बिना किसी रुकावट के अनवरत 25 दिनों से चल रहा है। इन 25 दिनों में 19 हजार से अधिक भोजन पैकेट जरूरतमंदों के द्वार तक पहुंचाए जा चुके हैं।

vifa udaipur

25-25 कार्यकर्ताओं की टीम देती हैं सुबह-शाम सेवा

विफा की ओर से कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए जा रहे इस भोजन भंडारे में सुबह -शाम 25-25 कार्यकर्ताओं की टीम जुटती है और ये टीमें भोजन पैकेट तैयार कर गंतव्य तक इन्हें पहुंचाने के बाद ही अपने घर लौटती हैं। इस विपदाकाल में जुटी इस टीम को लोग साधुवाद दे रहे हैं।

के.के.शर्मा के मुंह से निकला हमें गर्व हैं

विप्र फाउंडेशन जोन-1ए के प्रदेशाध्यक्ष के.के.शर्मा वरिष्ठ पदाधिकारियों व युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष नरेंद्र पालीवाल के साथ यहां पहुंचे तथा सेवा में जुटे सभी कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई की। शर्मा ने नर सेवा-नारायण सेवा के इस प्रकल्प में साथ दे रहे सभी पदाधिकारियों एवं साथियों का आभार व्यक्त किया तथा कहा कि हमें आप सभी पर गर्व है। विप्र फाउंडेशन सुख-दु:ख की हर परिस्थिति में आपके साथ कदम से कदम मिला कर खड़ा है।

The spirit of male service and Narayan service is amazing

रामपुरा भोजनशाला में ये पहुंचे

विप्र फ़ाउन्डेशन युवा वाहिनी प्रकोष्ठ आई टी विभाग सयोंजक मोहित सनाढय ने बताया कि रामपुरा स्थित विफा की ओर से संचालित भोजनशाला में पहुंचने वाले विफा पदाधिकारियों में के.के.शर्मा के साथ लक्ष्मी कान्त जोशी , सत्य नारायण पालीवाल, हिम्मत नागदा, युवा अध्यक्ष नरेन्द्र पालीवाल ,प्रमोद पालीवाल, राजेश पालीवाल, भूपेन्द्र शर्मा, रणजीत के अलावा भोजन प्रसाद वितरण करने वाले वीर योद्धा, सुनील शर्मा, कौशल आमेटा, भरत शर्मा, राजकुमार शर्मा, सुनील पालीवाल , जय पाठक, जसपाल नागदा, चेतन नागदा आदि भी मौजूद रहे। सभी ने युवा प्रकोष्ठ के वीर योद्धाओ के कार्यों की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *