Headlines

औरंगाबाद में विप्र फाउंडेशन के ऑक्सीजन बैंक का शुभारम्भ

औरंगाबाद: विप्र फाउंडेशन शाखा औरंगाबाद और श्री राजस्थानी विप्र मंडल द्वारा नि:शुल्क ऑक्सीजन कॉन्सनट्रेट मशीन के जरिए औरंगाबाद में ऑक्सीजन बैंक का प्रारंभ 25 मई 2021 को किया गया है।

ज़ूम एप्प के माध्यम से यह कार्यक्रम विप्र फाउंडेशन के संस्थापक-संयोजक सुशील ओझा, सीए सुनील शर्मा (राष्ट्रीय महामंत्री), सीए रामअवतार शर्मा (अध्यक्ष जोन क्र.12 महाराष्ट्र),आर बी शर्मा (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), श्रीकिशनजी जोशी(महाराष्ट्र प्रभारी) विप्र महानुभव की गरिमा मे उपस्थिति मे ऑनलाइन संपन्न हुआ।

आदरणीय सुशील ओझा ने अपने आशीर्वचन मे श्री राजस्थानी विप्र मंडल और विप्र फाउंडेशन के साथ-साथ कार्य करने पर प्रशंसा करते हुए औरंगाबाद विप्र समाज का अभिनंदन किया।

विप्र फाउंडेशन की और से देशमे 108 मशीन के जरिए ऑक्सीजन बैंक की शुरूवात की गई है। औरंगाबाद मे ऑक्सीजन मशीन का शुभारंभ सी एम शर्मा(अध्यक्ष विप्र फाउंडेशन शाखा), विजय असोपा (अध्यक्ष गायत्री नागरी पतसंस्था), राजेश बुटोले (कार्याध्यक्ष विप्र फाउंडेशन शाखा), राजेंद्र शर्मा(अध्यक्ष राजस्थानी विप्र मंडल), सुरेश पारीक (सचिव विप्र फाउंडेशन शाखा एवं जोन क्र.12 महाराष्ट्र) इनके कर कमलों से किया गया। साथ ही विप्र समाज के जरूरतमंद परिवार को राशन किट वितरण भी की गयी।

इस शुभारंभ कार्यक्रम में जगदीश जोशी, प्रदीप शर्मा(उपाध्यक्ष विप्र फाउंडेशन शाखा), मार्गदर्शक डॉ.सतीश उपाध्याय, रामनारायण जोशी, विजय गौड़ ,तथा अमोल उपाध्याय, मुकेश तिवारी, गोविंद शर्मा, शंकरलाल खटोड़, नितिन शर्मा, सी आर शर्मा, रामनिवास शर्मा आदि उपस्थित थे। आभार विफा सचिव सुरेश पारीक ने व्यक्त किया।
इस नि:शुल्क सेवा के लिए प्रकल्प प्रमुख सुरेश पारीक से संपर्क करे मो.9373403535

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *