Headlines

टॉयलेट के एग्जास्ट फैन से निकल फरार हुआ आरोपी

kadi

जयपुर। दीपावली के दिन जयपुर पुलिस की कस्टडी से एक आरोपी फरार हो गया। आरोपी को दीपावली के दिन शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया था। सिपाही उसे बाथरुम लेकर गया तो वह मौका देख टॉयलेट में ऐग्जास्ट फैन का होल से निकल कर फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार कोतवाली पुलिस दीपावली के दिन राजबीर सैनी (19) को गिरफ्तार करके लाई थी। उसे शांतिभंग में पकड़ा था। 10.30 बजे उसने टॉयलेट जाने की बात कही। वह बाथरुम में अंदर चला गया। बाहर कांस्टेबल निगरानी करता रहा। जब राजबीर काफी देर तक टॉयलेट से बाहर नहीं आया तो उसे आवाज लगाई। कुछ जवाब नहीं मिला तो अंदर जाकर देखा, वहां कोई नहीं था। तलाशी ली तो पता चला आरोपी राजबीर टॉयलेट में ऐग्जास्ट फैन का होल बना हुआ था। वह होल से निकल कर फरार हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *