ब्रिटिश सरकार ने महात्मा गांधी की याद में 5 पाउंड का नया सिक्का किया जारी किया

महात्मा गांधी

लंदन : ब्रिटेन सरकार ने महात्मा गांधी की याद में पांच पाउंड का एक नया सिक्का जारी किया। इस पर भारत का राष्ट्रीय पुष्प भी अंकित है। इसे रॉयल मिंट दिवाली कलेक्शन के तौर पर जारी किया गया है। सिक्के के अलावा दिवाली के मौके पर सोने की छड़ भी जारी की गई है। इस पर मां लक्ष्मी का चित्र है। यादगार के तौर पर जारी किए गए सिक्के के बारे में यह संयोग ही कहा जाएगा कि दिवाली भी है और इसी साल भारत अपनी आजादी के 75 साल भी पूरे कर रहा है।

मेरा जीवन ही मेरा संदेश है…

इस सिक्के को लोग अपनी सुविधा के हिसाब से सोने या चांदी के विकल्प के तौर पर चुन सकते हैं। इसे हिना ग्लोवर ने डिजाइन किया है। सिक्के पर भारत के राष्ट्रीय पुष्प कमल का चित्र भी है। इसके साथ ही महात्मा गांधी का कथन – मेरा जीवन ही मेरा संदेश है… अंकित है।भारत और ब्रिटेन के बीच सांस्कृतिक रूप से कई समानताएं हैं। ये समानताएं लोकतंत्र और जीवन दोनों स्तर पर देखी जा सकती हैं। ये भी सही है कि ब्रिटेन ने पहली बार महात्मा गांधी पर कोई प्रतीक चिन्ह जारी किया है।

शांति से जीवन जीने का सिखाया सिद्धांत

इस सिक्के को भारतीय मूल के चांसलर और बोरिस जॉनसन सरकार में मंत्री ऋषि सुनक ने जारी किया। सुनक ने बेझिझक ये माना भी कि वो हिंदू हैं और दिवाली के पावन अवसर पर इस सिक्के को जारी किया जाना बहुत खास हो जाता है।

महात्मा गांधी के बारे में सुनक ने कहा कि यह सिक्का एक ऐसे नेता और अद्भुत व्यक्ति की याद दिलाता है, जिसने दुनिया में करोड़ों लोगों को प्रभावित किया और उन्हें शांति से जीवन जीने का सिद्धांत सिखाया। सुनक ने कहा- एक हिंदू होने के नाते दिवाली पर इस सिक्के को जारी करते हुए मैं बहुत गर्व महसूस कर रहा हूं। महात्मा गांधी ने भारत को आजादी दिलाने में अहम भूमिका निभाई। हम ब्रिटिशर्स इस मौके को इसी तरह यादगार बनाना चाहते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *