Headlines

झीलो की नगरी उदयपुर पहुंचे युवा मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या का हुआ स्वागत

उदयपुर: भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या शनिवार को उदयपुर पहुंचे। डबोक एयरपोर्ट पहुंचने पर सूर्या का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा, शहर जिलाध्यक्ष सन्नी पोखरना और देहात जिलाध्यक्ष ललितसिंह सियोदिया सहित दर्जनों पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। स्वागत के बाद तेजस्वी सूर्या चितौडगढ़ के लिए रवाना हो गए।

E8vGdqvUUAEc7kr

आजादी के अमृत महोत्सव पर उदयपुर में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें भाग लेने के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या शनिवार दोपहर चित्तौड़गढ़ पहुंचे। इस दौरान युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम के बाद रिठौला चौराहे से दुर्ग तक वाहन रैली निकाली गई। इस दौरान तेजस्वी सूर्या को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। रास्ते में वाहनों की लंबी लाइन लग गई। काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। वाहन रैली दुर्ग के कालिका माता पर जाकर खत्म हुई। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष सूर्या ने कालिका माता मंदिर में दर्शन किए।

E8wZ5BqUcAMllF9

भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बैंगलोर दक्षिण के सांसद लक्ष्य सूर्यनारायण तेजस्वी सूर्या डबोक से सड़क के रास्ते होते हुए चित्तौड़गढ़ पहुंचे, जहां पर रिठौला चौराहे पर उनका स्वागत किया गया। इसके बाद रिठोला चौराहे से वाहन रैली निकालते हुए चामटीखेड़ा स्थित भाजपा कार्यालय के बाहर पहुंचे, जहां भाजयुमो जिला अध्यक्ष हर्षवर्धन रूद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूल माला और साफा पहनाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। इस अवसर पर श्री सांवलिया जी की तस्वीर भेंट की। वाहन स्वागत कार्यक्रम होने के बाद वाहन रैली दुर्ग स्थित कालिका माता मंदिर पहुंची। उन्होंने माताजी के दर्शन करने के बाद दुर्ग भ्रमण किया। इसके बाद सेंती स्थित उत्सव वाटिका में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। उसके बाद तेजस्वी सूर्या का श्री सांवलिया सेठ के दर्शन कर उदयपुर लौटे। वहां रविवार को महाआरती और साइकिल यात्रा का आयोजन किया जाएगा जिसमें वे भाग लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *