युवा प्रकोष्ठ तहसील अरथूना कार्यकारिणी घोषित

विप्र फाउंडेशन

बांसवाड़ा : विप्र फाउंडेशन जोन 1a के प्रदेश संगठन मंत्री हेमेंद्र पंड्या, विप्र वाहिनी प्रदेश महामंत्री विकास भाई भट्ट, विप्र फाउंडेशन जिला अध्यक्ष योगेश जोशी, विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष विनय भूषण भट्ट व विधानसभा अध्यक्ष हितेश भट्ट की अनुशंसा पर तहसील अध्यक्ष अरथूना ने वर्ष 2022-2024 के लिए अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की।

जिला उपाध्यक्ष सुशील जोशी आंजना ने बताया कि तहसील अध्यक्ष अरथूना विशाल जोशी, उपाध्यक्ष अनिल उपाध्याय झड़स, विमलेश उपाध्याय कुशलकोट, निलेश जोशी पांचवड़ा, महामंत्री नवनीत शर्मा जोलाना, कमलकांत उपाध्याय आंजना, हर्षेश उपाध्याय मोटी बस्सी, संगठन मंत्री सुभाष मेहता खरवेड़ा, हसमुख त्रिवेदी रैयाना, मंत्री त्रिशाल पुरोहित बाडिया, नयनेश पुरोहित पोरड़ा को नियुक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *