जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के स्वास्थ्य को लेकर पूरा प्रदेश चिंतित है और उनके शीघ्र स्वस्थ्य होने तथा दीर्घायु की कामना के लिए प्रदेश भर में हवन -पूजा, अन्य धार्मिक अनुष्ठान हो रहे हैं। इसी कड़ी में आमेर तहसील के लबाना में स्थित सोनी फार्म हाउस पर वरिष्ठ पत्रकार रतन सोनी की अगुवाई में स्वास्थ्य कामना यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें नितिन शर्मा, योगेन्द्र सोनी, गौरव शर्मा, नितिन रेखा, डीपी चौहान व हेम सिंह हाडा सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित थे। यज्ञ में प्रदेश की खुशहाली के लिए भी आहुतियां दी गई।