Headlines

सीएम गहलोत के स्वास्थ्य में सुधार, कल मिल सकती है छुट्टी

जयपुर : सवाई मानसिंह हॉस्पिटल (SMS) में सीने के दर्द के बाद भर्ती हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एंजियोप्लास्टी करवाने के बाद शनिवार को वॉर्ड में चहलकदमी की। सीएम गहलोत ने डॉक्टर्स की मॉनिटरिंग में वार्ड के अंदर चक्कर लगाए और खुद को स्वस्थ बताया। इधर, हॉस्पिटल प्रशासन की ओर से बनाए मेडिकल बोर्ड ने मुख्यमंत्री की सभी जांचें दोबारा कराई, जिसमें उनकी सभी रिपोर्ट नॉर्मल आई। रिपोर्ट देखने और CM के हेल्दी फील करने के बाद डॉक्टर्स की टीम ने उन्हें रविवार को हॉस्पिटल से छुट्टी देने का फैसला किया है।

SMS मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सुधीर भण्डारी ने CM का हेल्थ बुलेटिन जारी करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री अब पूरी तरह स्वस्थ हैं। शनिवार को उन्हें वार्ड में ही वॉक करवाई गई। वॉक के दौरान उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई। साथ ही उनकी सभी जांच रिपोर्ट भी नॉर्मल आई है। वार्ड में वॉकिंग के दौरान मुख्यमंत्री ने वहां भर्ती अन्य मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात की। गहलोत ने उनसे हॉस्पिटल की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *