Headlines

लोक देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं होगा- बेनीवाल

RLP संयोजक हनुमान बेनीवाल लेंगे सर्वदलीय बैठक में भाग

नागौर: RLP सुप्रीमों व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने लोक देवताओं की प्रतिमाओं का असामाजिक तत्वों द्वारा खंडित करने के मामले में अपनी कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि लोक देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने पुलिस विभाग से तुरंत संज्ञान लेकर कड़ी कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।

इस मामले में उन्होंने ट्वीट कर कहा कि जोधपुर जिले की बिलाड़ा तहसील के हरियाडा गांव में परम आराध्य,लोक देवता वीर तेजाजी महाराज की प्रतिमा असामाजिक तत्वों द्वारा खंडित करने की जानकारी सामने आ रही है। राजस्थान पुलिस संज्ञान लेकर असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही करें।

उन्होंने अपने एक अन्य ट्वीट में कहा कि लोक देवताओं की प्रतिमाओं को खंडित करना किसी भी दृष्टि में बर्दास्त नही होगा। इस मामले में जोधपुर पुलिस और जोधपुर ग्रामीण पुलिस तत्काल सख्त कदम उठाकर आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही करें।

वीर तेजाजी का इतिहास

राजस्थान, हरियाणा, यूपी और मध्य प्रदेश में तेजाजी को लोक देवता के रूप में पूजा जाता है। लोक देवता वीर तेजाजी महाराज जाट समाज और अन्य समाज में पूजनीय है। जाट समुदाय के लोग तेजाजी को न सिर्फ अपना आराध्य देव मानते हैं, बल्कि उन्हें अपना आदर्श भी मानते हैं। तेजाजी वचन के पक्के थे और वचन निभाने के लिए ही उन्होंने अपने प्राणों का बलिदान दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *