Headlines

शिकार करने गया खुद शिकार हो गया, दगाबाज साथी छोड़ भागे

शिकार करने गया खुद शिकार हो गया, दगाबाज साथी छोड़ भागे

राजसमंद: कुंभलगढ़ के वन क्षेत्र में रविवार को एक युवक की लाश मिली। लाश मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लाश के पास एक टोपीदार बंदूक मिली। गांव के साथियों के साथ युवक जंगल में शिकार करने के लिए गया था। पीठ पर गोली लगने से युवक की मौत हो गई। युवक को मरता छोड़ साथी जंगल से घर लौट आए। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज किया है।

10 किलोमीटर तक पैदल चलकर जंगल में पहुंची पुलिस

केलवाड़ा थाना अधिकारी प्रवीण टांक ने बताया कि कोटड़ा निवासी रताराम भील (38) पुत्र जेठाराम भील की गोली लगने से मौत हो गई। मृतक की पत्नी गुलाबी बाई ने 19 फरवरी को गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया था। इसके बाद पुलिस तलाश कर रही थी। रविवार को सूचना मिली की जंगल में एक लाश पड़ी है, जिससे बदबू आ रही है। पुलिस ग्रामीणों के साथ 10 किलोमीटर तक पैदल चलकर जंगल में पहुंची और लाश को कब्जे में लिया।

टोपीदार बंदूक रोटी और प्याज ​​​​​​​मिले बैग में​​​​​​​

टांक ने बताया कि लाश के पास एक टोपीदार बंदूक और एक बैग पड़ा हुआ था। मृतक के पीठ में गोली लगी हुई थी। बैग में पानी की बोतल, रोटी और प्याज पड़े हुए थे। शव को पुलिस ने कब्जे में लिया और ग्रामीणों के सहयोग से शव को जंगल से लेकर मोर्चरी आए। केलवाड़ा अस्पताल की मोर्चरी में मृतक का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *