Headlines

अजमेर, सीकर और नागौर में अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी, साढ़े चार से आठ इंच तक हो सकती है बरसात

जयपुर : पूरे प्रदेश में अगले चार दिन मानसून सक्रिय रहेगा। तटीय बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल कम दबाव का क्षेत्र बना होने से चक्रवाती परिसंचरण ऊपरी क्षोभमंडल स्तर तक बना हुआ है। यह अगले 48 घंटे पश्चिमी बंगाल, झारखंड एवं बिहार होते हुए पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ेगा। जिसके प्रभाव से प्रदेश में आगामी दिनों में मानसून सक्रिय होने और आगामी 24 घंटों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

मौसम विभाग के मुताबिक 30 जुलाई से 2 अगस्त तक पूर्वी राजस्थान के लगभग सभी स्थानों जबकि पश्चिमी राजस्थान में अधिकांश स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कहीं कहीं भारी से अति भारी बरसात होने और पूर्वी राजस्थान में एक दो स्थानों पर अत्यंत भारी बरसात होने की संभावना है। शुक्रवार को तीन जिलों अजमेर, सीकर और नागौर में रेड अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान निचले स्थानों पर जलभराव हो सकता है, खड़ी फसलों को भी अधिक बरसात से नुकसान हो सकता है।

jpg 1

वहीं गुरुवार को राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के विभिन्न भागों में बरसात का दौर जारी रहा। राजधानी जयपुर में दिन भर रुक रुक कर बूंदाबांदी और हल्की बरसात होती रही। यहां 1.9 मिमी, अजमेर में 0.9 मिमी, डबोक में 3.6 मिमी, जोधपुर में 1.0 मिमी, चूरू में 4.4 मिमी, श्रीगंगानगर में 2.2 मिमी, अलवर में 17.6 मिमी, सीकर में 1.0 मिमी, टोंक में 0.5 मिमी के साथ ही बाड़मेर, भीलवाड़ा, पिलानी में बूंदाबांदी दर्ज की गई।

आगामी चार दिनों के मौसम का पूर्वानुमान
  • 30 जुलाई: अजमेर, सीकर और नागौर में अति भारी (204.4 से 115.6 मिमी) बारिश का रेड अलर्ट। झुंझुनूं, जयपुर, टोंक, भीलवाड़ा, कोटा, बारां, झालावाड़ और चूरू में भारी बरसात का ऑरेंज अलर्ट। दौसा, अलवर, बूंदी, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, और राजसमंद में एक दो स्थानों पर भारी बरसात का यलो अलर्ट।
  • 31 जुलाई: अजमेर, भीलवाड़ा, टोंक, बूंदी, कोटा, झालावाड़, बारां, जयपुर, झुंझुनूं, सीकर, नागौर, चूरू, पाली में ऑरेंज अलर्ट। अलवर, दौसा, भरतपुर, धौलपुर, करौली, प्रतापगढ़, चित्तौडगढ़़, राजसमंद, बारां, सीकर, जयपुर, सवाईमाधोपुर, बूंदी, कोटा, जोधपुर, बीकानेर में यलो अलर्ट।
  • 1 अगस्त : बूंदी, सवाईमाधोपुर, बारां, भीलवाड़ा, राजसमंद, उदयपुर, सिरोही, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, चित्तौडगढ़़,टोंक, कोटा, झालावाड़, जालौर में ऑरेंज अलर्ट। अजमेर, नागौर, पाली में यलो अलर्ट।
  • 2 अगस्त : अजमेर, अलवर, भरतपुर, भीलवाड़ा, नागौर में ऑरेंज अलर्ट। झुंझुनूं, सीकर, जयपुर, दौसा, राजसमंद, उदयपुर, जोधपुर, चूरू, बीकानेर में यलो अलर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *