Headlines

विधायक फंड कटौती का फैसला वापस,सीएम ने फिर एकजुटता की बात दोहराई

जयपुर। रायशुमारी के बाद शाम को सीएम आवास पर डिनर से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस और समर्थक विधायक दल की बैठक में फिर एकजुटता की बात दोहराई। कोरोना काल में वैक्सीनेशन के लिए एमएलए फंड से 3 करोड़ रुपए काटने के प्रावधान को वापस लेने की घोषणा की। अब विधायक फंड का पूरा 5 करोड़ विधायकों की सिफारिश पर ही खर्च होगा।

विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा- सब विधायक पुरानी बातों को भूलकर मिलजुलकर एकजुटता से आगे बढ़ें। विकास के कामों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। आप मांगते-मांगते थक जाओगे, मैं देते-देते नहीं थकूंगा। हर विधायक अपने क्षेत्र में विकास के कामों की डायरेक्ट्री छपवाए और उसे जनता में बांटे ताकि सबको पता लगे। गहलाेत ने कहा- विधायकों के तीन माह के कामकाज का परफॉर्मेँस कार्ड बनेगा, इसे हाईकमान के पास भेजा जाएगा।

प्रदेश प्रभारी अजय माकन ने कहा

दो दिन के विधायकों के फीडबैक में हमें सरकार को लेकर बहुत अच्छा रिस्पांस मिला है। सभी विधायकों ने एक सुर में बजट घोषणाओं को तुरंत लागू करने की बात कही है और बताया है कि सरकार का विकास पर पूरा फोकस है। अब हमें 2023 में वापस सरकार कैसे बने, इस मिशन पर लगना है। इस बार सरकार जिस तरह काम कर रही है, उसे देखकर लगता है सरकार फिर से बनने से कोई नहीं रोक सकता। 70 साल में जितना काम नहीं हुआ, उतना काम हुआ है। इसलिए सरकार रिपीट होने से कोई नहीं रोक सकता।

M

पायलट नहीं हुए शामिल

विधायक दल की बैठक में प्रभारी अजय माकन, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने अपने भाषणों में सब कुछ ठीक होने का दावा किया। सचिन पायलट बैठक और डिनर दोनों में शामिल नहीं हुए। पायलट तीन दिन से दिल्ली में हैं। माकन की रायशुमारी में भी पायलट शामिल नहीं हुए थे। माकन से पायलट ने दिल्ली में ही मुलाकात की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *