भरतपुर : विप्र फाउंडेशन युवा भरतपुर ने स्वतंत्रता संग्राम के शहीद चन्द्र शेखर आजाद की जयंती भरतपुर जिला प्रभारी दयाचन्द पचौरी की अध्यक्षता में मनाई। इस मौके पर सर्वप्रथम चंद्रशेखर आजाद के चित्रपट पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया गया एवं सभी उपस्थित बन्दुओ ने चन्द्र शेखर आजाद को याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन जोन-1 डी युवा के प्रदेशाध्यक्ष इन्दुशेखर शर्मा व प्रदेश महामंत्री एवं भरतपुर जिला प्रभारी दयाचन्द पचौरी ने चन्द्रशेखर आजाद के सम्पूर्ण जीवन परिचय से सभी को अवगत कराया व उनके जीवनकाल की प्रमुख कान्तिकारी घटनाओं से भी अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि आज के युवा के सच्चे नायक चन्द्रशेखर आजाद ही हैं। उनके व्यक्तित्व से प्रेरणा लेकर हमें अपने व्यक्तित्व का निर्माण करना चाहिये जिससे एक बेहतर राष्ट्र का निर्माण हो।
इस दौरान जिला समन्वयक विनोद बिहारी भारद्वाज, जिला उपाध्यक्ष केदारनाथ पाराशर, प्रदेश सचिव युवा देवाशीष भारद्वाज, कमल कांत त्यागी, जिलाध्यक्ष युवा उमेश पाराशर, जिला महामंत्री राज कौशिक,, जिला मंत्री कृष्णा शर्मा, हेमंत शर्मा, यशु पाराशर आदि उपस्थित रहे।
