Headlines

विप्र फाउंडेशन ने डॉ. संजय कुमार शर्मा का प्रधान चिकित्सा अधिकारी बनने पर किया स्वागत

विप्र फाउंडेशन ने डॉ. संजय कुमार शर्मा का प्रधान चिकित्सा अधिकारी बनने पर किया स्वागत

भीलवाड़ा। ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने आज डॉक्टर संजय कुमार शर्मा के राजकीय जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय भीलवाड़ा में प्रधान चिकित्सा अधिकारी बनने पर स्वागत अभिनंदन किया। जिला महामंत्री लोकेश तिवारी ने बताया कि शर्मा की इस पद पर नियुक्ति होने पर पूरे ब्रह्म समाज में खुशी का माहौल है। साथ ही इस अवसर पर डॉ प्रियदर्शनी ओझा का भी स्वागत सम्मान किया गया। संगठन के पदाधिकारी तुलसीराम शर्मा जिला समन्वयक, गोपाल कृष्ण पारीक पश्चिमी ब्लॉक अध्यक्ष, लक्ष्मी नारायण व्यास नगर अध्यक्ष, ज्योति आशीर्वाद महिला प्रदेश अध्यक्ष ने साफा, अपर्णा व माला पहनाकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर डॉ शर्मा ने कहा की आयुर्वेद चिकित्सा का लाभ घर-घर पहुंचाना ही उनका प्रमुख ध्येय है, चिकित्सालय में पंचकर्म केंद्र जरावस्था व्याधि निवारण केंद्र,आंचल प्रसूता केंद्र, योग व प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान केंद्र संचालित है। इस अवसर पर हरीश ओझा, गोपी चौबे,दीपक सुलतानिया, विष्णु भट्ट केशव शर्मा ,संजय औदीच्य,संजय शर्मा, मोनिका औदीच्य सहित संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *