Headlines

पूर्व सीएम राजे का आया बड़ा बयान, कहा- संघ की छवि धूमिल करने का प्रयास पड़ेगा महंगा

पूर्व सीएम राजे का आया बड़ा बयान, कहा- संघ की छवि धूमिल करने का प्रयास पड़ेगा महंगा

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का आज फिर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के समर्थन में बड़ा बयान आया हैं। राजे ने ट्वीट जारी कर कहा हैं कि राजस्थान में चार दशक के मेरे राजनीतिक सफ़र में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ, जब किसी राष्ट्रवादी संगठन पर अलोकतांत्रिक तरीक़े से प्रहार किया गया हो।उन्होंने चेताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की छवि को धुमिल करने का यह असफल प्रयास कांग्रेस को महंगा पड़ेगा।

आपको बता दे कि BVG प्रकरण में निम्बाराम का नाम आने तथा कांग्रेसी नेताओं की ओर से लगातार निम्बाराम की गिरफ्तारी की मांग के बीच ये दूसरा बयान राजे का आया है। राजे समर्थक माने जाने वाले पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी राज्यपाल से मिलने गए भाजपा प्रतिनिधि मंडल में भी साथ गए हैं। भाजपा के दोनों खेमे इस मामले में पूरी तरह से एकजुटता का प्रदर्शन करने में जुटे हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *