बांसवाड़ा : विप्र फाउंडेशन बांसवाड़ा के तत्वावधान में अरथुना तहसील के आंजना के वेद्यनाथ महादेव मन्दिर में वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह वृक्षारोपण कार्यक्रम विप्र तहसील अध्यक्ष जगदीश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में आयोजित हुआ। इस अवसर पर अलग-अलग औषधि के पौधे जैसे अर्जुन, आंवला, परिजात, गिलोय सहित आध्यात्मिक पौधे रुद्राक्ष, बिल्व, शिवजटा आदि लगाए गए।

आंजना ईकाई अध्यक्ष सुशील जोशी महामंत्री मनोज त्रिवेदी ने बताया कि विफा जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मीदत्त उपाध्याय ने इस अवसर पर अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का आह्वान किया। इस दौरान तहसील उपाध्यक्ष डॉ. अशोक जोशी व आशीष उपाध्याय ने बताया कि वृक्षारोपण का कार्यक्रम 15 अगस्त तक आंजना गांव तथा उसके आस पास के क्षेत्र में किया जाएगा। इस कार्यक्रम में आंजना ईकाई सदस्य जितेंद्र भट्ट, जेठालाल भट्ट, जयंतीलाल त्रिवेदी, मुकेश शर्मा, जयेश भट्ट सहित अन्य विप्रबंधु उपस्थित रहे।
