अरथूना। विप्र फाउंडेशन बांसवाड़ा के तत्वावधान में चल रहे सघन वृक्षारोपण अभियान की कड़ी में अरथूना तहसील के झडस गांव में वृक्षारोपण किया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में रमेश उपाध्याय, चंद्रभूषण शर्मा, भगवती शंकर उपाध्याय, चंद्रकांत उपाध्याय, अनिल उपाध्याय आदि उपस्थित थे।
विप्र जिला मंत्री पियूष पंड्या ने बताया कि वृक्षारोपण का यह अभियान अरथूना तहसील के गांवों में 15 अगस्त तक चलेगा।
