भरतपुर : विप्र फाउंडेशन भरतपुर द्वारा जिला परिवहन अधिकारी प्रथम अभय मुदगल व जिला परिवहन अधिकारी द्वितीय दिलीप कुमार तिवारी का फूल माला पहनाकर व विप्र फाउंडेशन का स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन युवा के प्रदेशाध्यक्ष इन्दुशेखर शर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष कमलकान्त त्यागी, विधी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष लोकेश मुदगल, एडवोकेट जिला महामंत्री राजेश चन्सौरिया, कृष्ण कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
