Headlines

विफा युवा ने की पंडितों और पुरोहितों के लिए विशेष पैकेज की मांग

भरतपुर। विप्र फाउंडेशन जोन-1 डी (राज.) युवा के प्रदेशाध्यक्ष इन्दुशेखर शर्मा ने कोरोना महामारी के कारण आर्थिक तंगी से जूझ रहे पुजारियों की वेदना को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखा है।

पत्र में इन्दुशेखर शर्मा ने लिखा है कि लॉकडाउन ने पुजारियों और भक्तों दोनों की परेशानी को बढ़ा दिया है। पत्र में सरकार से पंडितों और पुरोहितों के लिए विशेष या वैकल्पिक व्यवस्था का इंतजाम करने की मांग की है।

hdh

पत्र में कहा गया है कि लॉकडाउन के कारण मन्दिर पूरी तरह से बंद है और पुजारी जिनकी आजीविका केवल भक्तों के द्वारा अपर्ण की गई राशि ही है। ऐसे में उनके पूरे परिवार के भूखा मरने की स्थिति आ गयी है। ऐसे में केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा कोई भी आर्थिक मदद व राशन समाग्री ऐसे पुजारियों को नही दी जा रही जो दुर्भाग्य पूर्ण है।

विफा के युवा प्रदेशाध्यक्ष इंदू शेखर शर्मा ने बताया कि भरतपुर जिले के अलावा सम्पूर्ण प्रदेश एवं देश में मंंदिरों के सहारे जीवन यापन करने वालों के सामने उदर निर्वाह की समस्या खड़ी हो गई है। महंगाई की मार से भी जनता परेशान है।
विप्र फाउंडेशन के युवा प्रदेश अध्यक्ष इन्दुशेखर शर्मा व युवा प्रदेश सचिव देवाशीष भारद्वाज ने कोरोना महामारी से बचने के लिए घरों में रहकर पूजा करने पर ध्यान केंद्रित करें ताकि डिप्रेशन जैसी समस्या उत्पन्न ना हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *