Headlines

Rajasthan Corona Updates: संक्रमण घटा पर मौतों का सिलसिला नहीं रुक रहा

जयपुर। राजस्थान में संक्रमण के केसों में तो तेजी से गिरावट का सिलसिला जारी है। रिकवर भी संक्रमितों से तीन से चार गुना हो रहे हैं पर मौतों में ज्यादा कमी नहीं आ रही।

प्रदेश में चिकित्सा विभाग की ओर से जारी आज के आंकड़ों को देखे तो 3886 कोरोना संक्रमित पिछले चौबीस घंटे में आए, जबकि 13192 ठीक हो अपने घर पहुंचे। राहत देने वाले इन आंकड़ों के बीच 107 मौतों ने चिंता बढ़ा दी।

इस बीच जयपुर में 779, जोधपुर में 340, अलवर में 284, हनुमानगढ़ में 202, गंगानगर व उदयपुर में 201-201, पाली में 151, सीकर में 145 व अजमेर में 111 केस कोरोना पीड़ितों के आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *