Headlines

विफा युवा प्रकोष्ठ तम्बाकू के खिलाफ जनजागरण अभियान चलाएगा

भरतपुर। विप्र फाउंडेशन भरतपुर ने आज विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर वर्च्युअल मीटिंग कर तम्बाकू के सेवन से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक दुषप्रभाव पर चिंता व्यक्त की तथा तय किया कि वे इसको लेकर जनजागरण अभियान चला युवाओं को इस लत से छुटकारा दिलवाने की पहल करेंगे।

विप्र फाउंडेशन युवा के प्रदेश अध्यक्ष युवा इन्दुशेखर शर्मा की अध्यक्षता मैं हुई इस बैठक में वक्ताओं ने कहा कि तम्बाकू के सेवन से रोकथाम संबंधित नीतियों का कड़ाई से पालन किया जान चाहिए। उन्होंने विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि कोविड-19 रोग के गंभीर प्रकरणों में दिल की बीमारी, कैंसर, सांस एवं मधुमेह के शिकार लोगों में बड़ी संख्या धूम्रपान करने वालों की भी होती है। ऐसे लोग सामान्य परिस्थितियों में भी लम्बी साँस नहीं ले पाते हैं। जब ये लोग कोरोना के संपर्क में आते हैं, तो इन पर बीमारी का अधिक असर होता है। उन्होंने सभी से तम्बाकू सेवन नहीं करने का संकल्प लेने का आग्रह किया।

वर्च्युअल मीटिंग में प्रदेश महासचिव दयाचंद पचौरी , जिला समन्वयक विनोद विहारी भारद्वाज, प्रदेश सचिव युवा देवाशीष भारद्वाज, जिलाध्यक्ष शहर बृजभूषण पाराशर, जिलाध्यक्ष ग्रामीण ताराचंद शर्मा आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *