Headlines

केंद्र को वर्षगांंठ मनाने की जगह जनता से माफी मांगनी चाहिए-पायलट

जयपुर। पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने आज केन्द्र सरकार पर करारा प्रहार किया और कहा कि 7 साल पूरे होने के बाद केंद्र सरकार को जनता से माफी मांगनी चाहिए। जो बंदोबस्त करने चाहिए थे वो सरकार ने नहीं किए। उन्होंने कहा कि एक मजबूत सरकार वो होती है जो जनता के दुख के समय काम आए, भाषण देने, ईवेंट मैनेजमेंट करने, सुर्खियां बटोरने, विवाद पैदा करने से कोई सरकार मजबूत नहीं होती।

पूर्व उप मुख्यमंत्री ने भाजपा सरकार के 7 साल पूरे होने पर केंद्र को जमकर घेरा और कहा कि वर्षगांठ मनाने की जगह देश में कोरोना महामारी का आज जो भयावह रूप दिख रहा है उसके लिए देशवासियों से माफी मांगनी चाहिए। आज जो दृश्य दिख रहा है वो किसी भी सभ्य समाज के लिए असंतोष पैदा करने वाले हैं।

जो कदम उठाने चाहिए उसमें पूरी तरह विफल

उन्होंने कहा कि लाशोंं के ढेर लग रहे है। महामारी फैल रही हैं और डेढ साल में केन्द्र सरकार को जो कदम उठाने चाहिए थे उसमें पूरी तरह विफल रही हैं। न वैक्सीन थी, ना ऑक्सीजन था और ना ही पर्याप्त दवाईया थी। ना ही बेड उपलब्ध करवा पाए। हमे लगता है कि 20 लाख करोड़ का जो पैकेज अनाउंस किया था, उसका भी आज तक किसी को लाभ मिला हैं। सरकार वो होती है जो जनता की सेवा करें।

पूर्व उप मुख्यमंत्री बोले, कठिन समय में जब चुनौती हो तो, पर आपदा कभी भी आ सकती है उस आपदा का रिस्पोंस क्या हैं। आत्मीय से मानवीयता की भावना को लेकर हम उस संकट का सामना करते हैं। इस कसौटी पर सरकार पूरी तरह फैल हुई हैं। आज पेट्रेाल- डीजल के दाम 100 रूपए लीटर से ज्यादा हो गए हैं।

गरीब को दो जून की रोटी तक नसीब नहीं

उन्होंन कहा कि कारखाने,उद्योग व दुकानें सब बंद हैं। अर्थव्यवस्था चरमा गई हैं। नौजवानों को नौकरी नहीं मिल रही हैं और जो गरीब थे वो आज इस कागार पर पहुंच गए है कि दो जून की रोटी नसीब नहीं हो रही हैं। जो गरीब तबका है। जो ऐसे लोग है उनके पास सहायता की जरूरत हैँ। उन तक केन्द्र सरकार मदद नहीं दे पा रही हैं। वर्षगांठ मानने की आप जो कोशिश कर रहे हैं और सुर्खिया बंटोर रहे है। गांव में जाएंगे सेवा करेंगे,लेकिन इसमें बहुत देरी हो चुकी हैं। आज तो समय माफी मांगने का था।

 

70 साल में पहली बार देखा जब वैक्सीन का भार राज्यों पर डाल दिया

केन्द्र में नरेन्द्र मोदी सरकार के सात साल पूरा होने पर पायलट ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि आज़ाद भारत के 70 साल के इतिहास में जब भी यूनिवर्सल वैक्सीनेशन हुआ है वो केंद्र सरकार ने ही किया है। पहली बार हमने देखा कि वैक्सीनेशन राज्य सरकारों पर डाल दिया गया। कोरोना नियंत्रण को लेकर समय पर जो बंदोबस्त करने चाहिए थे, उसमें केंद्र सरकार पूर्ण रूप से विफल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *