Headlines

बेकाबू डंपर ने गरीब मजदूर परिवार को कुचला, मौके पर पति-पत्नी सहित 3 बच्चों की मौत

बेकाबू डंपर ने गरीब मजदूर परिवार को कुचला, मौके पर पति-पत्नी सहित 3 बच्चों की मौत

झालावाड़: जिले के मंडावर थाना क्षेत्र मे देर रात हुए एक भीषण हादसे मे दंपत्ति सहित उनके तीन बच्चों को बेकाबू डंपर ने कुचल दिया। घटना के बाद डंपर चालक डंपर को मौके पर छोड़ फरार हो गया। सारे मामले की सूचना मिलने पर मंडावर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची व मृतकों के शवों को झालावाड़ के जिला एसआरजी अस्पताल भिजवाया गया।

मंडावर थाना हैड कांस्टेबल ब्रजराज सिंह ने बताया कि मृतक सुरेश (44) घाटोली का निवासी था। जो मजदूरी कार्य के चलते तीन धार, घोड़ा खाल के पास टपरी में रहता था। देर रात अपने परिवार के साथ टपरी में सो रहा था। लगभग साढ़े 12 बजे एक डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी टपरी (झोपड़ी) में जा घुसा। हादसे में सुरेश व उसकी पत्नी सीताबाई (40) ,उनके तीन बच्चे पवन (7),कमलेश (5) और निर्मला (11) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

बेकाबू डंपर ने गरीब मजदूर परिवार को कुचला, मौके पर पति-पत्नी सहित 3 बच्चों की मौत

पास ही सो रहे दो बच्चे सुरक्षित बचे

सारे घटनाक्रम में पास ही सो रहे दो बच्चे दुर्गेश (13) व बाबूलाल (6) सुरक्षित बच गए। घटना के बाद डंपर चालक डंपर को मौके पर छोड फरार हो गया। सारे मामले की सूचना मिलने पर मंडावर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *