विप्र वाहिनी का प्रतिनिधिमंडल मिला विप्र कल्याण बोर्ड अध्यक्ष से

विप्र वाहिनी का प्रतिनिधिमंडल मिला विप्र कल्याण बोर्ड अध्यक्ष से

उदयपुर: विप्र वाहिनी (अन्याय से संग्राम की हुंकार) जॉन 1ए के प्रदेश महासचिव डॉ.विक्रम मेनारिया के नेतृत्व में विप्र वाहिनी का प्रतिनिधिमंडल विप्र कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष राज्यमंत्री महेश जी शर्मा से सर्किट हाउस में मिला।
डॉ.मेनारिया ने बताया कि स्वर्गीय कन्हैया लाल हत्याकांड के चश्मदीद गवाह राजकुमार शर्मा की आर्थिक मदद एवं संपूर्ण परिवार की सुरक्षा हेतु 5 सूत्रीय मांग पत्र विप्र कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष महेश शर्मा को सौंपा गया।

मांग पत्र में पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए, परिवार की आर्थिक मदद,सरकारी एवं लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलवाने,गवाह का भविष्य में अदालती खर्च सरकार उठाएं एवं पीड़ित परिवार में से किसी एक को सरकारी नौकरी दिलाई जाए। मांग पत्र सौंपने के बाद विप्र कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष के साथ प्रतिनिधिमंडल चश्मदीद गवाह राजकुमार शर्मा के घर पर गया।

विप्र वाहिनी का प्रतिनिधिमंडल मिला विप्र कल्याण बोर्ड अध्यक्ष से

प्रतिनिधिमंडल में विप्र वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेश चौबीसा,दिनेश दवे,सूर्य प्रकाश उपाध्याय,सौरभ शर्मा,प्रदीप पानेरी, पंकज उपाध्याय, भूपेंद्र मेनारिया, नरेंद्र पानेरी इत्यादि कार्यकर्ता थे। अध्यक्ष महेश शर्मा को राजकुमार एवं उनकी पत्नी ने किस प्रकार परिवार आर्थिक दृष्टि से परेशान है इसकी संपूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाई।

महेश शर्मा ने परिवार की आर्थिक मदद करने की घोषणा की एवं कहा कि दु:ख की इस घड़ी में न केवल संपूर्ण विप्र समाज अपितु सरकार भी आपके साथ खड़ी है। चश्मदीद गवाह राजकुमार शर्मा की पत्नी ने बताया कि कुछ माह में उनकी बेटी की शादी है, लेकिन बदहाल आर्थिक स्थिति के कारण परिवार में हालत बहुत खराब है। इस पर विप्र कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष महेश शर्मा ने कहा कि आप बिल्कुल भी चिंता ना करें। पुत्री के विवाह एवं हरसंभव मदद करने का विश्वास जताया। सरकारी एवं प्रशासनिक स्तर पर हर संभव मदद का विश्वास दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *