Headlines

उदयपुर एसीबी ने संविदाकर्मी कम्प्यूटर ऑपरेटर को 5 हजार की रिश्वत लेते किया ट्रेप

उदयपुर एसीबी ने संविदाकर्मी कम्प्यूटर ऑपरेटर को 5 हजार की रिश्वत लेते किया ट्रेप

उदयपुर: एसीबी की टीम ने बुधवार को झाड़ोल में कार्रवाई करते हुए रिश्वतखोर संविदाकर्मी कम्प्यूटर ऑपरेटर को 5 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। ACB ने बताया कि आरोपी प्रभुलाल पीड़ित से जमीन अवाप्ति के बाद मुआवजे का चेक देने की एवज में रिश्वत मांग रहा था। इससे पहले कल भी टीम ने सलूम्बर इलाके में कार्रवाई करते हुए ग्राम विकास अधिकारी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया था।

एएसपी उमेश ओझा ने बताया कि तुन्दर गांव निवासी मोहनलाल डूंगरी ने ब्यूरों कार्यालय में शिकायत दी थी। इस पर सत्यापन के बाद पुलिस निरीक्षक हरीश चन्द्र के नेतृत्व में टीम ने झाडोल के NHAI, उपखंड कार्यालय में आरोपी को 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी पीड़ित से 5 हजार रूपए रिश्वत के रूप में पहले ही ले चुका था। इस रकम के बाद आरोपी और 10 हजार रूपए पीड़ित से लेने वाला था।

ओझा ने बताया कि कुछ समय पहले परिवादी के साथ उसकी मॉ और भाई समेत अन्य सदस्यों के जमीन हाइवे अवाप्ति में ली गई। इसको लेकर माता और भाई को तहसील से चेक मिल चुका था, मगर उसे भुगतान नहीं हुआ। इसी दौरान उसका संविदाकर्मी प्रभुलाल से संपर्क हुआ और भुगतान के एवज में 10 हजार रूपए रिश्वत राशि की मांग की। उन्होंने बताया कि आरोपी प्रभुलाल रिश्वत नहीं देने की सूरत में मुआवजे के रूप में चेक को नहीं ​देने की धमकी दे रहा था। टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *