उदयपुर : विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय हिरण मगरी सेक्टर 4 उदयपुर में सरकारी गाइड लाईन का ध्यान रखते हुए बैठक का आयोजन हुआ। विभाग सेवा प्रमुख देवशंकर शास्त्री ने अध्यापकों को संबोधित करते हुए कहा आज की परिस्थिति में प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों की शिक्षा बाधित हो रही है ऐसे में शिक्षक पाठ दान कर सेवा कार्य करें।
देवशंकर शास्त्री ने सभी कार्यकर्ताओं व उनके परिवारजनों की कुशलक्षेम पूछी तथा कोरोना काल में किए गए सेवा कार्यों की जानकारी ली तथा भविष्य में भी सेवा कार्य के लिए तत्पर रहने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन राजेश चौबीसा ने किया। जिला सेवा केंद्र प्रमुख प्रभात आमेटा ने अतिथि का स्वागत एवम अभिनंदन किया।
