उदयपुर: भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बैंगलोर सांसद तेजस्वी सूर्या ने अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान उदयपुर में विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए संगठन को मजबूत बनाने के लिए एवं मोदी जी के नए भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए अपने ओजस्वी विचारो से कार्यकताओं में जान फूंकी।
भाजयुमो प्रदेश मीडिया प्रभारी आकाश शर्मा ने बताया कि उदयपुर संभाग के प्रवास के दौरान स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भारत माता की आरती की गई । वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की राजतिलक स्थली गोगुंदा पर पहुंच महाराणा प्रताप की प्रतिमा को नमन करते हुए पूजन किया एवं स्वतंत्रता दिवस की 75 वी वर्षगांठ पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान किया। भारत की स्वतंत्रता की 75 वी वर्षगांठ पर अखिल भारतीय स्तर पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों के क्रम में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की राजतिलक स्थली गोगुंदा से साइकिल सवारों की ” युवा संकल्प यात्रा” प्रारंभ हुई जिसे भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या, भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा एवं स्थानीय विधायक प्रताप लाल गमेती ने हरी झंडी दिखाई।
युवा संकल्प यात्रा
राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या एवं प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा ने भी “युवा संकल्प यात्रा” में 30 किलोमीटर साइकिल चलाई जिससे सभी कार्यकताओं नवीन ऊर्जा का संचार हुआ। युवा संकल्प यात्रा में साइकिलों पर सवार सभी 75 कार्यकर्ता का जगह-जगह पर स्थानीय नागरिकों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर संकल्प यात्रा का भव्य स्वागत किया । भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा रखी एवं प्रदेश की संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी से अवगत कराया।
अमृत महोत्सव के तहत विशेष आयोजन
प्रताप गौरव केंद्र पर भारतीय जनता युवा मोर्चा की सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने भारतीय स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ की सभी देशवासियों को शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित करते हुए कहां की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नवीन भारत की परिकल्पना साकार होने जा रही है जिसमें भय भूख और भ्रष्टाचार की कहीं जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत शीघ्र ही विश्व गुरु बनने जा रहा है। सभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर देश भर में किए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस अवसर पर उन्होंने भारत सरकार की नई शिक्षा प्रणाली को समझने एवं जन जन तक पहुंचाने के लिए युवा मोर्चा को सेतु के रूप में काम करने को कहा उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित सभी युवाओं से भारत की अस्मिता को बचाए रखने ,भारतीय सभ्यता और भारत गणराज्य की अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करने हर परिस्थिति में भेदभाव दमन और शोषण से बचाने ,2047 तक नए भारत के निर्माण राष्ट्रवादी भावना के वाहक बने एवं भ्रष्टाचार के विरुद्ध संघर्ष करने, पर्यावरण की रक्षा करने एवं समस्त भारतवासियों के लिए न्याय सुनिश्चित करने, स्वच्छ भारत और स्वस्थ भारत के निर्माण एवं आत्मनिर्भर बनाने हेतु संकल्पित किया।
युवाओं का आत्मनिर्भर भारत में हो योगदान
भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा ने बताया कि प्रताप गौरव केंद्र से राष्ट्रीय अध्यक्ष का काफिला बीएसएफ कैंट पहुंचा जहां पर सैनिकों का सम्मान किया गया तत्पश्चात लखावली पंचायत के डांगियो का गुड़ा में भाजपा कार्यकर्ता रोड़ी केवा लाल भील के निवास पर भोजन किया गया। यहां से शहीद अर्चित वर्डिया के निवास पहुंच उनके परिवार जनों से मुलाकात कर उनका अभिनंदन कर शहीद अर्चित वर्डिया की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा ने सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या को आशस्वत किया कि नवीन भारत के निर्माण में राजस्थान के भाजयुमो कार्यकताओं की अहम भूमिका रहेगी। प्रदेशाध्यक्ष शर्मा ने भाजयुमो राजस्थान द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की जानकारी दी एवं मोदी के 2047 के नवीन भारत के निमार्ण में युवा मोर्चा के कार्यकताओं की भूमिका बताई एवं युवाओं को आत्मनिर्भर भारत में अपना योगदान देना चाहिए जिससे भारत पुन विश्व गुरु को और अग्रसर हो सके।


