Headlines

स्वतंत्रता दिवस पर दीपोत्सव सा जश्न ,रंग-बिरंगी रोशनी देखने उमड़े लोग

जयपुर : देशभर में 75वां स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया जा रहा है। राजधानी जयपुर भी आजादी के महोत्सव से अछूता नहीं है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शहर के सभी प्रमुख सरकारी कार्यालय और पर्यटक स्थलों पर आकर्षक लाइटिंग की गई है। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में शहरवासी उमड़ रहे हैं। राजस्थान विधानसभा, अमर जवान ज्योति, विद्युत भवन, राजस्थान आवासन मंडल, स्टैच्यू सर्किल, नगर निगम DLB से लेकर सचिवालय तक हर तरफ दीपोत्सव सी रोशनी आकर्षण का केंद्र बन गई है।

 स्वतंत्रता दिवस पर दीपोत्सव सा जश्न ,रंग-बिरंगी रोशनी देखने उमड़े लोग

इससे पहले राजधानी के सवाई मानसिंह स्टेडियम में रविवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस समारोह की विधिवत शुरुआत की। बड़ी संख्या में देश भर से आए कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुति देकर शहरवासियों का दिल जीत लिया। मुख्यमंत्री गहलोत के साथ विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर सीपी जोशी समेत प्रदेशभर के आला नेता और अधिकारी मौजूद रहे।

2ed3f479 85c6 412e a2c6 a21ec56b7a5f 1 1629025854

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *