Headlines

गुजरात -उदयपुर फोरलेन पर तेज रफ्तार ऑडी पुलिया से जा टकराई, माता-पिता और बेटी की मौत

गुजरात -उदयपुर फोरलेन पर तेज रफ्तार ऑडी पुलिया से जा टकराई, माता-पिता और बेटी की मौत

उदयपुर: गुजरात -उदयपुर फोरलेन की बीच फोरलेन हाइवे पर आक्यावड गांव के पास तेज रफ्तार में जा रही ऑडी कार पुलिया की दीवार से टकरा गई। हादसे में 38 वर्षीय महिला रुशाली की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घायलों को उदयपुर के एमबी अस्पताल पहुंचाया। जहां रुशाली के 65 वर्षीय पिता महादेव और 63 वर्षीय मां की मौत हो गई। रुशाली के पति नितिन और 12 वर्षीय बेटी नीलाक्षी अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी भी हालत नाजुक बताई जा रही है। परिवार महाराष्ट्र का रहने वाला बताया जा रहा है।

सूचना पर बेकरिया थानाधिकारी शंकरलाल राव जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। एक शव को बेकरिया सीएचसी और 2 शव उदयपुर एमबी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं। महाराष्ट्र के अमरावती का परिवार फिलहाल गुजरात के अहमदाबाद में रह रहा था। परिवार माउंट आबू से घूमने के बाद उदयपुर आ रहा था, तभी हादसा हो गया। ऑडी कार आक्यावड में पुलिया की दीवार से तेजी से टकरा गई। रफ्तार इतनी तेज थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पाते ही बेकरिया थानाधिकारी शंकरलाल राव, 108 पाइलट शहजाद खान, हाइवे पेट्रोलिंग टीम के भगवतसिंह झाला मौके पर पहुंचे। घायलों को अस्पताल पहुंचाया। कार को क्रेन बुलवाकर थाने पर रखवाई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *