Headlines

पूर्व सांसद रघुवीर सिंह मीणा हिन्दुस्तान जिंक वर्कर्स फैडरेशन के संरक्षक मनोनीत

उदयपुर: हिन्दुस्तान जिंक वर्कर्स फैडरेशन के कार्यालय में कार्य समिति की बैठक शनिवार को हुई। इसमें पूर्व सांसद व कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य रघुवीर सिंह मीणा को फैडरेशन इंटक का संरक्षक मनोनीत किया। फैडरेशन के महामंत्री केएस शक्तावत, सहायक महामंत्री एमके लोढ़ा, केजी पालीवाल, मांगीलाल अहीर, घनश्याम सिंह राणावत, प्रकाश श्रीमाल, लालूराम मीणा, ग्रामीण मजदूर संघ कांग्रेस के अध्यक्ष सतीश व्यास, पंकज शर्मा, प्रकाश श्रीमाल आदि मौजूद थे। नव नियुक्त संरक्षक रघुवीर सिंह मीणा ने सभी का आभार जताते हुआ कहा की वे वर्कर्स फेडरेशन द्वारा जताए गए विश्वास के लिये सभी का धन्यवाद व आभार व्यक्त करते हैं।

पूर्व सांसद रघुवीर सिंह मीणा हिन्दुस्तान जिंक वर्कर्स फैडरेशन के संरक्षक मनोनीत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *