उदयपुर। सपनों को आयाम देना मूर्तिकार का काम है और यदि इन भावनाओं को समय रहते नई दिशा नहीं दी जाए तो वे अपना स्वरूप खो देते हैं। यदि इन सपनों को सही दिषा मिल जाए तो वह साकार हो जाते है। और इन्ही सपनों को मूर्तरूप दे रहा है कला आश्रम कॉलेज ऑफ परफार्म एव आर्टस् और पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल।
“उड़ान” 2021 में भारी उत्साह देखने को मिला
दरअसल कला आश्रम कॉलेज ऑफ परफार्म एव आर्टस् और पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल की ओर से होने वाले अंतरराष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता “उड़ान” 2021 (Udaan-21) में प्रथम चरण में प्रतिभागियों की ओर से भारी उत्साह देखने को मिला है। अंतरराष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता “उड़ान” 2021 कार्यक्रम की संस्थापक गुरु डॉ. सरोज शर्मा ने प्रेसवार्त को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रतियोगिता का दूसरा चरण 11 जुलाई तक रहेगा जिसमें देश विदेश के प्रतिभागी कलाकार पूरे जोश और उमंग के साथ अपना दमखम दिखाएगें। इस कला संगम में देश के लगभग सभी राज्यों के प्रतिनिधियों के साथ साथ अमेरिका ,कनाडा, यूके, शिकागो, वर्जिनिया, मस्कट शहरों से भी प्रतिभागी पूरे उत्साह के साथ भाग ले रहें।
डॉ.शर्मा ने बताया कि कोरोना के इस दौर में जब लोगों को तनाव के चलतें धर में बैठा रहना पड रहा था ऐसे समय में कार्यक्रम की कोर्डिनेटर एवं कथक नृत्यागंना श्लोका अग्रवाल के अथक प्रयासो ने सभी वर्गो के लिए एक मंच उपलब्ध कराया। इस मंच के माघ्यम से सभी वर्गो में एक उमंग का एहसास होगा।

उड़ान – 2021 (Udaan-21) कार्यक्रम की कोर्डिनेटर एवं कथक नृत्यागंना श्लोका अग्रवाल ने बताया कि जब सोच नेक हो व लगन जुनून भरा हो तो काफिला बनने में देर नहीं लगती बस यही हुआ अंतरराष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता उड़ान 2021 (Udaan-21) कार्यक्रम की घोषणा होते ही कला साधकों की प्रविष्टियों का सिलसिला शुरू हो गया जिसे समय सीमा व नियमों की पालना के साथ पूरा किया जाएगा। इस कार्यक्रम को हर उम्र के लोगों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है जिसमें 5 वर्ष से लेकर 55 वर्ष के प्रतिभागीयों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का लक्ष्य ग्लोबल मच पर देश दुनिया के नृत्य साधकों को जोड़ कर सिर्फ श्रेष्ठता की सूची बनाना नहीं था बल्कि उन्हें सकारत्मक ऊर्जा से सरोबार करके मन,मस्तिष्क व शारीरिक रुप से संगठित करना था।
कार्यक्रम का उदेश्य कोविड रिलीफ फंड जुटाना
इस दौरान श्लोका ने कहा कि इस कार्यक्रम का उदेश्य कोविड रिलीफ फंड जुटाना भी था जिससे हर वर्ग के लोगो का ज्यादा से ज्यादा वैक्सीनेशन हो सकें। इस मुहिम में पेसिफिक मैडिकल काँलेज एवं हॉस्पिटल की ओर से 11 लाख रूपये कोविड रिलीफ फंड में दिए जाएगें। इस नेक काम में पीएमसीएच के चैयरमेन राहुल अग्रवाल का भी पूरा सहयोग रहेगा।
गौरतलव हैं कि कोराना संकट के कारण उत्पन्न सभी चुनौतियों और भावनात्मक उथल-पुथल के बीच,उदयपुर के कलाकारों और सामरी लोगों की ओर से दुनिया को सकारात्मक शक्ति से भरने और सभी को साहस के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने के लिए पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल,उदयपुर और कला आश्रम कॉलेज ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स, उदयपुर सयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता ‘उड़ान‘ का आयोजन किया जा रहा है।
तीन चरणों में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता के लिए 11 जून, 2021 से शुरू नामांकन प्रक्रिया में प्रतिभागियों का जोश और उत्साह देखने को मिल रहा। प्रतियोगिता का फाइनल 25 जुलाई, 2021 को शास्त्रीय नृत्य उस्तादों के एक विशेषज्ञ वैश्विक पैनल के नेतृत्व में आयोजित किया जाएगा। इस नृत्य प्रतियोगिता ‘उड़ान‘ में विजेताओं को प्रथम स्थान पर 21,000 रुपये एवं द्वितीय स्थान पर 11,000 रुपये की राशि पुरस्कार स्वरूप दी जाएगी साथ ही उनके नृत्य गुरुओं को उनकी कड़ी मेहनत और प्रयासों के सम्मान में एक विशेष पुरस्कार नवाजा जाएगा।
